पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Sent By The Government To Help Flood Victims

बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार ने भेजी मदद, कश्मीर भेजे गए कंबल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य के सभी सरकारी अफसरों और कर्मचारियों से अपील की है कि वे अपना एक दिन का वेतन जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए दें। उन्होंने कहा कि सरकार बाढ़ पीड़ित परिवारों के साथ है। पहले पांच करोड़ रुपए और अब 40 हजार कंबल भेजे जा रहे हैं।
एक दिन का वेतन दें अफसर-कर्मी : मुख्यमंत्री
रांची समाहरणालय से मुख्यमंत्री ने सोमवार को 40 हजार कंबलों से लदे ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर एयरपोर्ट के लिए रवाना किया। एयरपोर्ट से ये कंबल वायु सेना के मालवाहक विमान से जम्मू-कश्मीर भेजे गए।
झारखंड के लोग जम्मू कश्मीर के साथ : सीएम
सीएम हेमंत सोरेन ने सोमवार को खादी ग्रामोद्योग से खरीदे गए करीब एक करोड़ रुपए के कंबल कश्मीर के लोगों की सहायता के लिए रवाना किए। एयरफोर्स का विमान इन्हें लेकर गया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि दुख की इस घड़ी में झारखंड के सभी लोग जम्मू-कश्मीर के साथ हैं। उन्होंने अपील की कि मौजूदा वक्त में हम सबको अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करना चाहिए। कश्मीर भेजे गए कंबलों में 10 हजार कंबल जेएमएम ने दिए हैं और पांच हजार कंबल और देने की बात कही है। सीएम ने कहा कि अगले एक सप्ताह तक रोजाना खाद्य सामग्री भी श्रीनगर भेजी जाएंगी। इससे पूर्व राज्य सरकार ने जम्मू-कश्मीर को 5 करोड़ रुपए सहायतार्थ दिए हैं।
आगे की स्लाइड में पढ़िए राज्य के 85 लोग बचाए गए।