पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Several Organizations Came For Flood Victims

जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए कई संगठन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(अलबर्ट एक्का चौक पर धन राशि जमा करते लोग)
रांची. जम्मू-कश्मीर में आई भीषण बाढ़ से त्रस्त लोगों की मदद के लिए मंगलवार को राजधानी के कई संगठन आगे आए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र कुमार राय ने सांसद के रूप में मिलने वाले एक महीने का मूल वेतन कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों को देने की घोषणा की है। उन्होंने यह भी कहा है कि पार्टी कार्यकर्ता 18-19 सितंबर को राज्य भर में बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ राहत संग्रह अभियान चलाएंगे। फिर उसे एक जगह संग्रहित कर जम्मू-कश्मीर भेजा जाएगा।
स्टूडेंट्स में दिखा मदद का जज्बा
बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए स्टूडेंट्स द्वारा अभियान शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले काफी संख्या में डोरंडा कॉलेज के स्टूडेंट्स ने लोगों से मदद करने की अपील की। इस क्रम में छात्र स्लोगन लिखे पोस्टर लिए हुए थे।
भाजयुमो ने धन संग्रह किया
भाजयुमो रातू द्वारा मंगलवार को रातू और आसपास में अभियान चलाकर धन संग्रह किया गया। प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में अभियान की शुरुआत हुई। पहले दिन 7850 रुपए जमा हुए। अभियान में ग्रामीण जिला भाजपा मजदूर महासंघ अध्यक्ष राजेश सिंह, राजेंद्र प्रसाद, मंडल अध्यक्ष परमेश्वर गोप, संजीव तिवारी, विमल उरांव, प्रदीप महतो, गोपाल प्रसाद, देवेन्द्र बैठा, रामानंद तिवारी, मदन साहू, हरि साहू, अमित त्रिपाठी सहित अन्य शामिल थे।
स्वराज मंच ने जुटाई राशि
राष्ट्रीय स्वराज मंच द्वारा मंगलवार को कश्मीर बाढ़ अापदा राहत सामग्री इकट्ठा करने का अभियान शुरू किया। एलबर्ट एक्का चौक से अभियान की शुरुआत हुई, जो मेन रेड, कचहरी चौक आदि जगहों तक किया गया। इसका नेतृत्व जीतेंद्र सिंह ने किया। उनके साथ अमृतेश पाठक, दिलीप सिंह, मनोज पुटू, लेखानंद झा, मनीष, अरविंद, शिबू नायक, धीरज, आरब, अमन, मुकुल, रण विजय आदि थे।
आगे की स्लाइड में देखें तस्वीर