पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जेल से छूटीं झारखंड के सीएम की भाभी, बाहर आते ही लिया शिबू सोरेन से मिली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची/नामकुम. जामा से झामुमो विधायक सीता सोरेन सोमवार को बिरसा मुंडा कारागार से रिहा हुई। हॉर्स ट्रेडिंग मामले में हाईकोर्ट नेे गुरुवार को उन्हें जमानत दी थी। जेल से निकलने के बादलोवाडीह स्थित दुर्गा सोरेन चौक पहुंचीं और अपने पति दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान दुर्गा सोरेन स्मारक समिति के सदस्यों ने गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया।

समिति के सदस्य पप्पू सिंह ने बताया कि जेल से निकलने के बाद सीता सोरेन को कोकर लाया गया, जहां उन्होंने बिरसा मुंडा के समाधिस्थल पर जाकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद रैली के रूप में सदस्यों ने उन्हें दुर्गा सोरेन चौक तक लाया। यहां सीता ने स्व. दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्मारक समिति के सदस्यों ने मुझे काफी प्यार दिया है।
इसके बाद वे जेल रोड स्थित शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचीं, फिर कचहरी चौक स्थित काली मंदिर में पूजा-अर्चना की। वहां से 100%गुरुजी के आवास पहुंचीं और उनसे आशीर्वाद लिया। मौके पर समिति के पप्पू सिंह, बीरू साहू, संदीप गाड़ी, मंटू लाला, अश्विनी शर्मा, प्रदीप साहू, उमेश महतो, निरंजन शांति तिर्की एवं समीर सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।
आगे की स्लाइड्स में देखिए तस्वीरें।