रांची. राज्यसभा चुनाव 2010 में हुए हॉर्स ट्रेडिंग मामले की जांच कर रही सीबीआई ने बुधवार को निगरानी एसपी राजकुमार लकड़ा से पूछताछ की। सीबीआई ने जानना चाहा कि जांच में विलंब का कारण क्या रहा। जांच की गति धीमी रखने के लिए किसी का दबाव था या नहीं। विभागीय अधिकारी मामले में कितना हस्तक्षेप कर रहे थे। इस पर लकड़ा ने किसी प्रकार के दबाव से इनकार कर दिया। गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने इस मामले में निगरानी की भूमिका जांचने का भी आदेश दिया था।
विधायक सीता सोरेन की गिरफ्तारी पर रोक
सीबीआई के गवाह विकास पांडेय के अपहरण मामले में झामुमो विधायक सीता सोरेन की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी है। साथ ही झारखंड सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सीता के खिलाफ 19 फरवरी को गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था।