पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आज से पढ़ाई बाधित करेंगे कर्मचारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. रांची यूनिवर्सिटी सहित राज्य के पांचों विवि के कॉलेजों में 13 मई से कर्मचारी कक्षाएं बाधित करेंगे। झारखंड विवि एवं कॉलेज कर्मचारी महासंघ के महामंत्री शिवजी तिवारी ने कहा कि सरकार से महासंघ एक भी नई मांग नहीं कर रहा है। वर्ष 2007 और 2010 में हुए समझौते को लागू करने की मांग कर रहा है।
इसके बावजूद किसी प्रकार का विचार नहीं किए जाने से हमारे पास उग्र आंदोलन के अलावा कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि 15 मई को राज्य के सभी विवि मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी विचार नहीं हुआ तो 18 मई को राजभवन के समक्ष सामूहिक आत्मदाह करेंगे।
विवि शिक्षकों की हड़ताल का नैतिक समर्थन
फुटाज की बैठक रविवार को डोरंडा कॉलेज में हुई। इसमें कर्मचारियों की हड़ताल और आत्मदाह के निर्णय पर चर्चा हुई। विवि शिक्षकों ने कर्मचारियों की हड़ताल को नैतिक समर्थन देने का निर्णय लिया। साथ ही शिक्षकों से अपील की गई कि कार्यालय संबंधी कार्य से अपने-आप को अलग रखें। शिक्षक सिर्फ अध्यापन का कार्य करेंगे।
25-30 साल सेवा देने के बाद अब पता किया जा रहा कि वे सृजित पद पर कार्य कर रहे हैं या नहीं, यह समझ से परे है। बैठक में मुख्य रूप से डॉ. मिथिलेश, डॉ. राम किशोर भगत, डॉ. एलके कुंदन, डॉ. खालिक अहमद, डॉ. हरि उरांव, डॉ. एचबी सिंह, डॉ. कंजीव लोचन समेत अन्य थे।