पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Standing 30 50 Meters, Intersections Auto, DC

चौराहों से 30-50 मीटर दूर खड़े हों ऑटो : डीसी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. ऑटो चालकों की समस्याओं को लेकर हटिया विधायक नवीन जायसवाल बुधवार को उपायुक्त विनय कुमार चौबे से मिले। उनके साथ झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ के पदाधिकारी भी थे। उपायुक्त ने उन्हें राजधानी में सुगम यातायात के लिए सभी चौक-चौराहों से 30-50 मीटर तक की दूरी पर ऑटो खड़ा करने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि रोड की व्हाइट लाइन से हटकर बायीं ओर ऑटो खड़ा करें। महासंघ ने चौबे को आश्वस्त किया कि वह ऐसा ही करेंगे। उन्होंने ऑटो पड़ाव एवं स्टैंड की सूची के बारे में जल्द ही समिति की बैठक कर निर्णय लिए जाने की बात कही। परमिट का चार्ज 35 सौ रुपए तक बढ़ाने की सूचना दी। महासंघ के प्रदेश सचिव कमलाकांत झा ने बताया कि 13 मई को महासंघ सभी चालकों के साथ चौक-चौराहों पर सुगम ट्रैफिक के लिए काम करेगा। प्रतिनिधिमंडल में दिनेश सोनी, अभिमन्यु कुमार, रामकुमार सिंह, औरंगजेब आलम, हरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, विनोद सिन्हा, सूरज प्रकाश आदि शामिल थे।