पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • State Of The Inter matriculation Examination Centers

राज्यभर के 1237 केंद्रों पर होगी इंटर-मैट्रिक की परीक्षा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. झारखंड एकेडेमिक काउंसिल (जैक) की वार्षिक मैट्रिक और इंटर परीक्षा 16 फरवरी से शुरू हो रही है। इसके लिए जैक ने सभी जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया है। परीक्षा के लिए राज्यभर में कुल 1,237 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 338 केंद्र इंटर के परीक्षार्थियों के लिए बनाए गए हैं।
इस बार राज्यभर से इंटर परीक्षा में करीब तीन लाख आठ हजार परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। वहीं मैट्रिक परीक्षा के लिए राज्यभर में कुल 899 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें राज्यभर के चार लाख 54 हजार परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे।
जैक ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को मैट्रिक का एडमिट कार्ड भेज दिया है। स्कूलों के बीच इसका वितरण नौ फरवरी से किया जाएगा। वहीं जैक कार्यालय रांची, दुमका और मेदिनीनगर से इंटर के छात्रों के बीच एडमिट कार्ड का वितरण सात फरवरी से ही किया जा रहा है।
नियंत्रण कक्ष रहेगा सक्रिय
परीक्षा संचालन के लिए जैक समेत सभी जिलों में नियंत्रण कक्ष सह परीक्षा कोषांग बनाए गए हैं। जिलों का नियंत्रण कक्षा डीईओ कार्यालयों में रहेगा। यह कक्ष सुबह 8.00 बजे से शाम 7.00 बजे तक कार्य करेगा।
डीसी कार्यालय में रांची जिले के सभी केंद्राधीक्षकों की बैठक कल
रांची जिले में इंटर के लिए 40 और मैट्रिक परीक्षा के लिए 105 केंद्र बनाए गए हैं। इधर, रांची में परीक्षा को लेकर सभी केंद्राधीक्षकों की बैठक नौ फरवरी को डीसी कार्यालय में दिन के तीन बजे बुलाई गई है। सभी को अनिवार्य रूप से शामिल होने का निर्देश जारी किया गया है।
परीक्षा संचालन और सूचना के आदान-प्रदान के लिए रांची जिले में किसी भी तरह का इन्फॉर्मेशन दूरभाष नंबर 0651-2215544 और 2212061 दिया या लिया जा सकता है।