पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • State Teachers Will Be On Leave For Two Days

दो दिन अवकाश पर रहेंगे राज्य के शिक्षक, फिटमेंट टेबल का विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. वित्त विभाग द्वारा जारी फिटमेंट टेबल के कार्यान्वयन को स्थगित करने के आदेश का शिक्षकों द्वारा जोरदार विरोध शुरू हो गया है। राज्यभर से जुटे सैकड़ों की संख्या में प्राथमिक शिक्षकों ने रविवार को आंदोलन की घोषणा की। झारखंड के प्राथमिक और मध्य विद्यालय के शिक्षक 19 और 20 सितंबर को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इसके पहले रविवार को सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों ने अलबर्ट एक्का चौक पर वित्त सचिव राजबाला वर्मा के खिलाफ नारेबाजी की और स्थगित करने के आदेश की प्रति को जलाया।
इससे पहले करीब 500 की संख्या में शिक्षक जिला स्कूल परिसर से जुलूस के रूप में अलबर्ट एक्का चौक के लिए निकले। इसका नेतृत्व अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव राममूर्ति ठाकुर ने किया। मौके पर ठाकुर ने कहा कि कैबिनेट के फैसले के वित्त विभाग ने जान बूझकर महालेखाकार से मिलकर फिटमेंट टेबल के कार्यान्वयन के आदेश को स्थगित किया है। अगर इसे वापस नहीं लिया जाता है, तो राज्य भर के शिक्षक पूरी शिक्षण व्यवस्था को ठप कर देंगे।
शिक्षकों के आंदोलन का कार्यक्रम
15 सितंबर को अपराह्न तीन बजे एजी ऑफिस डोरंडा का घेराव किया जाएगा।
16 सितंबर को शाम चार बजे जिला समाहरणालय में शिक्षक एकत्रित होकर डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे।
19 और 20 सितंबर को प्रदेश के प्राथमिक और मध्य विद्यालय के शिक्षक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।
वेतनमान पर रोक से आक्रोश
प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन कुमार ने कहा कि उत्क्रमित वेतन पर फाइनेंस डिपार्टमेंट ने रोक दिया है। इससे शिक्षकों में आक्रोश है। क्योंकि सरकार के इस निर्णय से राज्य के 75 हजार शिक्षक प्रभावित हैं। चितरंजन सरकार से निर्णय वापस लेने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर संघ द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।