पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुबोध कांत सहाय झारखंड के नेता और कांग्रेस सरकार में मंत्री

बॉलीवुड स्टार्स के साथ दिखते हैं ये नेता, छात्र नेता से बने थे मंत्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(बांए से रितुपरना सेन गुप्ता, गावस्कर, सुबोध कांत सहाय और पाऔली दम)
रांची. झारखंड में तीन चरण के चुनाव पूरे हो चुके हैं। तीनों चरणों के इस चुनाव में कई पार्टियों के दिग्गज चेहरों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। अब दो चरण के चुनाव होने और बाकी हैं। इन सभी चुनावों में यहां के दिग्गजों की किस्मत का फैसला होगा। इनमें से कुछ चेहरे ऐसे हैं जो लोकसभा चुनाव में तो दिखे थे लेकिन विधानसभा चुनाव में नहीं दिख रहे है। इन में झारखंड की राजनीति के कई दिग्गज शामिल हैं। इनमें से एक चेहरा है सुबोध कांत सहाय का। सुबोध कांग्रेस से मंत्री रहे हैं। वे कांग्रेस की सरकार में टूरिज्म मंत्री रहे थे।
11 जून 1951 में झारखंड के लातेहार में जनमें सहाय कॉलेज से ही छात्र राजनीति से जुड़ गए। वे जय प्रकाश मूवमेंट का भी हिस्सा बने। सहाय कई संस्थाओं के मंत्री भी रहे। वे युवा जनाता में तीन साल, जनाता पार्टी में दो साल, जनता दल में छ महिने और युवा जनता में बतौर प्रेसिडेंट दो सार कार्यरत रहे। उन्होंने अपने राजनैतिक करियर की शुरुआत डोरांडा सीट की।
सहाय पहली बार 2009 में एमपी बने। ये चुनाव उन्होंने रांची सीट से लड़ा था। इस चुनाव में सहाय कांग्रेस की 14 सीटों में से एकलौते ऐसे नेता थे जिसने जीत हासिल की थी। उन्हें 2004 से 2009 के दौरान मनमोहन सरकार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग का स्वतंत्र प्रभार मिला था। इसके बाद 2009 में जीत के बाद भी उनका ये पद बना रहा। सन् 2011 मंत्रालय में फेरबदल के दौरान में उन्हें टूरिज्म मंत्री बनाया गया।
सुबोध कांत सहाय की पत्नी का नाम रेखा सहाय है वे भी सुबोध के साथ प्रचार में अकसर दिखतीं हैं। रेखा सहाय एक सोशल कार्यकर्ता हैं और अलग-अलग इवेंट्स मे दिखती हैं। सहाय अपने पूरे परिवार के साथ कई बड़े इवेंट में भी दिखते हैं। फेशन शो हो या किसी प्रोडक्ट की लॉन्चिग सुबोध बतौर चीफ गेस्ट देखे जाते हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखिए सुबोध कांत सहाय की फोटो।