पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची. राजधानी के आधे से अधिक उपभोक्ताओं को क्या अगले महीने से सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं मिल सकेगी। हालात कुछ ऐसी ही तस्वीर पेश कर रहे हैं। दरअसल शहर में कुल 2.40 लाख उपभोक्ता हैं। इनमें से अब तक सिर्फ 1.17 लाख उपभोक्ता ही आधार कार्ड और बैंक अकाउंट नंबर दे पाए हैं। बाकी बचे 1.23 लाख उपभोक्ताओं ने अगर अगले दो दिन में आधार कार्ड की कॉपी और बैंक एकाउंट नंबर जमा नहीं किया, तो जाहिर है उन्हें सब्सिडी नहीं मिल पाएगी। उन्हें बाजार रेट पर ही गैस खरीदनी होगी। वर्तमान में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 1346 रुपए है।
यह स्थिति राज्यभर में है। राज्य में 584891 कुकिंग गैस उपभोक्ताओं को सब्सिडी की राशि नहीं मिल पाएगी। इन उपभोक्ताओं का आधार कार्ड अभी तक गैस एजेंसी में जमा नहीं हो पाया है। राज्य के 21 जिलों में 9,63,258 गैस उपभोक्ता हैं और इनमें से सिर्फ 378367 यानी 41फीसदी के ही आधार कार्ड गैस एजेंसियों में जमा हुए हैं। बाकियों को बाजार मूल्य पर ही गैस सिलेंडर खरीदना होगा।
आगे का स्लाइड में पढ़िए सरकार को होगा फायदा..
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.