रांची. बादल गिरोह के सरगना बादल गोप को राजस्थान के कोटा से मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बादल गोप का लातेहार, गुमला, लोहरदगा समेत अन्य जिलों में आतंक है।
मंगलवार को रांची पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया था। हाल में ही बादल गोप ने इंडियन टाइगर आर्मी के नाम से संगठन बनाया था। गोप को कोटा स्थित अदालत में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाया जाएगा।