पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • The Biggest Problem Is Water And Dirt, The Corporation's Profits

पानी व गंदगी सबसे बड़ी समस्या, निगम मुनाफा कमा रहा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची. शहर की जनता को मुलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही है। पानी, रोड, नाली, स्ट्रीट लाइट और साफ सफाई की समस्या से हर क्षेत्र के लोग त्रस्त हैं। दैनिक भास्कर की ओर से आम जनता की समस्या से जिम्मेदारों को अवगत कराने के लिए रूबरू कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को धुर्वा स्थित वार्ड नंबर 40 से की गई। इसमें डिप्टी मेयर, निगम के उप नगर आयुक्त और स्थानीय पार्षद से क्षेत्र के लोगों ने अपनी समस्याओं को शेयर किया और समाधान करने की मांग की। यहां के बाशिंदों ने इस प्लेटफॉर्म पर खुल कर अपनी समस्याओं को रखा। उन्होंने पानी, रोड, नाली, बिजली, साफ सफाई, वृद्धावस्था पेंशन सहित अन्य समस्याओं का समाधान करने की मांग की।

एचईसी की समस्याएं अलग

एचईसी क्षेत्र की समस्या अन्य वार्ड से अलग है। यहां एचईसी प्रबंधन के एनओसी के बिना कोई काम नहीं किया जा सकता है। इस मामले में सरकार को हस्तक्षेप करने की जरूरत है। महिलाओं को एसजेएसआरवाई के तहत स्वरोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। रोजगार करने के इच्छुक लोग निगम में आवेदन कर सकते हैं। एके सिंह, उप नगर आयुक्त

सरकार को पहल करनी होगी

एचईसी प्रबंधन के चलते इस क्षेत्र के लोग समस्याओं से घिरे हैं। निगम लाइट लगाता है, लेकिन पोल पर विज्ञापन लगा कर एचईसी मुनाफा कमा रहा है। ऐसे में निगम कैसे मेंटेनस करा सकता है। एचईसी क्षेत्र की समस्या दूर करने के लिए सरकार को पहल करनी होगी। एटूजेड को समय देकर एक प्रयोग किया गया है। संजीव विजयवर्गीय, डिप्टी मेयर रांची

कम पैसों में कैसे हो काम

निगम से काफी कम फंड काम करने के लिए दिया जाता है। इतने में एक भी रोड और नाली का निर्माण नहीं कराया जा सकता। एचईसी से एनओसी नहीं मिलने से भी परेशानी हो रही है। डिप्टी मेयर को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया गया है। सुमन देवी, पार्षद