पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हत्या का आरोपी निकला दसवीं कक्षा का छात्र, मोबाइल के कारण किया मर्डर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. एक मोबाइल के कारण बॉबी गोप की हत्या कर दी गई। बॉबी के गांव की एक महिला के साथ नाजायज संबंध भी था। इसके कारण गांव का ही अनिल लकड़ा उससे नाराज रहता था। मौका मिलते ही उसने बॉबी की हत्या कर दी।
नामकुम पुलिस ने अनिल लकड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। नामकुम के थानेदार राजदेव सिंह ने बताया कि अनिल लकड़ा प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय, बरगावां में दसवीं का छात्र है।
वह नामकुम के चटकपुर गांव का रहनेवाला है। उसने जुर्म कबूल कर लिया है। मारा गया बॉबी गोप भी चटकपुर गांव का रहनेवाला था। बीते 28 अप्रैल की रात उसकी हत्या कर दी गई थी।
थानेदार ने बताया कि अनिल लकड़ा ने बॉबी गोप से उसका मोबाइल लेकर बेच दिया था। बॉबी ने उसके पिता से शिकायत कर दी। अनिल ने पैसे जुटाकर मोबाइल खरीदकर बॉबी को दे दिया।
इस बीच विवाहिता के साथ नाजायज संबंध की जानकारी अनिल को मिली। अनिल का आरोप है कि उसके परिवार से जुड़ी महिलाओं के प्रति भी बॉबी का नजरिया ठीक नहीं था।