पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बड़े उद्योगों के पानी में होगी कटौती

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. जल संसाधन विभाग ने राज्य के बड़े उद्योगों के पानी में कटौती करने का फैसला लिया है। यह कटौती बिजली व इस्पात कंपनियों सहित अन्य उद्योगों में की जाएगी। विभाग का तर्क है कि उद्योगों को पानी देना सरकार की प्राथमिकताओं में नहीं है। राज्य में पानी की कमी है। ऐसे में पहले पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। फिर सिंचाई के लिए पानी दिया जाएगा। इसके बाद उद्योगों पर विचार किया जाएगा।
इस फैसले के मुताबिक अब जेएसडब्ल्यू को 40 एमसीएम पानी मिलेगा, जबकि एमओयू के मुताबिक 132.80 एमसीएम पानी आवंटित हुआ था। हिंडाल्को को 55 एमसीएम पानी का आवंटन हुआ है, मगर अब उसे रिजरवायर (तालाब) से कम पानी दिया जाएगा।
पेयजल प्राथमिकता
पानी के उपयोग की प्राथमिकताएं तय हैं। पहले पेयजल, फिर सिंचाई और इसके बाद उद्योग। इंडस्ट्री वाटर एलोकेशन की समीक्षा हो रही है। पानी उपलब्ध होगा तो निर्धारित मात्रा में सभी कंपनियों को पानी दी जाएगी। जो कंपनियां काम कर रही है, उन्हें पानी देने का प्रयास कर रहे हैं। -एसके सत्पथी, प्रधान सचिव, जल संसाधन विभाग
काफी नुकसान होगा
कंपनियों के प्रतिनिधियों का कहना है कि पानी का आवंटन नहीं हुआ तो केंद्र से उन्हें कई मामलों का क्लीयरेंस नहीं मिलेगा। एमओयू में सरकार ने पानी की जरूरत का आकलन किया था। उपलब्धता के आधार पर ही सरकार ने एमओयू के समय हमें पानी देने का वादा किया था। आदेश देखने के बाद सरकार के सामने अपनी बात रखेंगे।