पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Third Phase Of Jarkhand Assembly Elections

विधानसभा चुनाव का तीसरा चरण, आइए गढ़ें भविष्य, रचें इतिहास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को 17 सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान होगा। इनमें से 14 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक और तीन क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से चुनाव कराने के लिए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। आसमान से निगरानी के लिए चार हेलिकॉप्टर भी लगाए गए हैं। दूसरे राज्यों से सटी सीमाओं को सील कर दिया गया है। यहां वाहनों की गहन छानबीन की जा रही है।
अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी हिमानी पांडेय ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सोमवार को पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों की ओर रवाना हो गईं। 110 पोलिंग पार्टियों को हेलिकॉप्टर से मतदान केंद्रों पर पहुंचाया गया है। सभी बूथों पर सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती की गई है। इनमें अर्द्धसैनिक बल, झारखंड जगुआर, जैप, इंडियन रिजर्व बटालियन और जिला पुलिस के जवान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भयमुक्त वातावरण में चुनाव कराने के सारे इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे निर्भीक होकर घराें से निकलें रिकॉर्ड मतदान करें।
यहां फूलों से होगा वोटरों का स्वागत
14 विधानसभा क्षेत्रों में 472 मॉडल बूथ बनाए गए हैं। इनमें रांची, सिल्ली, कांके, हटिया और खिजरी में 190 बूथ हैं। यहां मतदाताओं को लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। वोटरों को टोकन मिलेगा। बारी आने पर उन्हेंे बुलाया जाएगा। मतदाताओं का स्वागत गुलाब फूल और इत्र छिड़क कर होगा। उनके लिए चाय की व्यवस्था होगी। िन:शक्त वोटरों के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था भी की गई है।
रांची, कांके और हटिया में पहली बार होगा वीवी पैट का इस्तेमाल
रांची, कांके और हटिया विधानसभा क्षेत्र में पहली बार वीवी पैट का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे इन क्षेत्रों में मतदाता यह देख पाएंगे कि उन्होंने जिस प्रत्याशी के चुनाव चिह्न पर बटन दबाया है, उन्हें वोट मिला या नहीं। वहीं रांची, हटिया, खिजरी, ईचागढ़, हजारीबाग, मांडू, रामगढ़, कोडरमा और बड़कागांव में दो बैलेट यूनिट का इस्तेमाल किया जाएगा।
इन सीटों पर पड़ेंगे वोट : कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, रामगढ़, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, धनवार, गोमिया, बेरमो, ईचागढ़, सिल्ली, खिजरी सीट पर 3 बजे तक मतदान।
रांची, हटिया और कांके विधानसभा क्षेत्र में शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी।
आगे की स्लाइड में पढ़िए इनकी प्रतिष्ठा दांव पर।