पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तीन जजों ने ली शपथ, पिता को शपथ लेते देख बेटी बोली- 'यस... यू गौट इट'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. झारखंड हाईकोर्ट में नवनियुक्त तीन जजों सुजीत नारायण प्रसाद, रंगन मुखोपाध्याय तथा रविनाथ वर्मा को शुक्रवार को एक्टिंग चीफ जस्टिस डीएन पटेल ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन हाईकोर्ट परिसर स्थित ह्वाइट हॉल में हुआ। कार्यक्रम के पूर्व रजिस्ट्रार जनरल ने विधि व न्याय मंत्रालय के आदेश व राष्ट्रपति के वारंट को पढ़कर सुनाया। शपथ ग्रहण के बाद एक्टिंग चीफ जस्टिस समेत वहां उपस्थित सभी लोगों ने नए जजों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में हाईकोर्ट के अधिवक्ता, पूर्व जज, रांची के उपायुक्त और एसएसपी समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इन तीनों जजों ने शपथ ग्रहण के बाद शुक्रवार को कोर्ट में कामकाज भी संभाल लिया। तीन नए जज आ जाने से झारखंड हाईकोर्ट में जजों की संख्या 12 हो गई है। आठ पद अभी भी खाली हैं।
पिता को शपथ लेते देख बेटी बोली- "यस... यू गौट इट'
वो चार साल की मासूम भले ही न जानती हो कि उसके पिता को कितना महत्वपूर्ण पद और जिम्मेवारी मिली है। पर, उसे ऐसा जरूर लगा होगा कि बड़े से समारोह में मंच पर खड़े होकर पापा कुछ खास कर रहे हैं, तभी तो इतने लोग उन्हें ही देख रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा था, जब सुजीत नारायण जज की शपथ ले रहे थे और भरपूर जोश से भरी उनकी बेटी तृष्णा इशारों-इशारों में पापा की हौसलाअफजाई कर रही थी। कभी वह थम्स अप का इशारा करती और बोलती- वॉव। कभी मुट्ठी भींचकर विनर का इशारा करते हुए कहती- यस यू गौट इट। समारोह में बैठे लोगों का ध्यान बरबस ही उसके जोशीले अंदाज की तरफ खिंच रहा था।