पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Tiger Group, Regard Will Enter Today's Statement Yogendra

टाइगर ग्रुप से संबंध, आज दर्ज होगा योगेंद्र का बयान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची/हजारीबाग. टाइगर ग्रुप के सरगना राजकुमार गुप्ता के दिए बयान पर पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव से सोमवार के बदले अब मंगलवार को हजारीबाग पुलिस पूछताछ करेगी। पूर्व मंत्री से सोमवार को ही पूछताछ होनी थी लेकिन किन्ही कारणों से अब यह पूछताछ कल होगी।
पूछताछ के लिए साव को पहले ही नोटिस जारी कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए गठित टीम साव से पूछताछ करेगी। इसकी माॅनिटरिंग डीएसपी एचएल रवि कर रहे हैं। योगेंद्र साव से क्या-क्या पूछना है, इसके लिए पुलिस ने सवालों की लिस्ट तैयार कर रखी है।
इधर, एक टीम ने रिमांड पर लिए गए टाइगर ग्रुप के सरगना राजकुमार गुप्ता उसके लेफ्ट हैंड संदीप साव से दूसरे दिन पूछताछ की। हजारीबाग एसपी मनोज कौशिक की देखरेख में पूछताछ हुई। आरोपियों ने अपने पुराने बयानों को ही दुहराया है। जिले के सारे थानेदारों ने साव से जुड़े सभी मामले मुख्यालय को सौंप दिया। योगेंद्र साव के रिश्ते में चाचा केदार साव हत्याकांड की भी स्टडी की जा रही है।
सुबह दस बजे होना था हाजिर
12 सितंबर को मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद रविवार को योगेंद्र साव हजारीबाग के हुड़हुडू़ स्थित आवास पहुंच गए हैं। उन्हें सोमवार को पुलिस के समक्ष उपस्थित होना था, जहां 10 बजे से पूछताछ का समय भी निर्धारित है। हजारीबाग स्थित सर्किट हाउस में पुलिस समय से पहुंच गयी थी लेकिन योगेंद्र साव ही नहीं आ सके।
पूछताछ से नई बातें आएंगी सामने : एसपी
एसपी मनोज कौशिक ने कहा कि रिमांड पर लिए गए आरोपी वही पुरानी बयानों को दुहरा रहे हैं। योगेंद्र से पूछताछ होगी तभी कुछ नई बातें सामने आएंगे। वैसे पुलिस की गठित टीम योगेंद्र साव से पूछताछ करेगी।