रांची। विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 15 सीटों पर रविवार को मतदान होगा। धनबाद और बोकारो में सुबह सात से शाम पांच बजे तक, जबकि 13 सीटों पर दोपहर तीन बजे तक वोटिंग होगी।
अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी हिमानी पांडेय ने शनिवार को बताया कि सभी बूथों पर कड़ी सुरक्षा रहेगी। इसके लिए 40 हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। इनमें अर्द्धसैनिक बल, झारखंड जगुआर, जैप, इंडियन रिजर्व बटालियन और जिला पुलिस के जवान शामिल हैं। तीन हेलिकॉप्टर भी लगाए गए हैं। बिहार और पश्चिम बंगाल से सटी सीमा सील कर दी गई है। गिरिडीह जिले के दुर्गम और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थापित 52 बूथों पर 104 पाेलिंग पार्टियों को हेलिकॉप्टर से पहुंचाया गया।
धनबाद और बोकारो में वीवी पैट का इस्तेमाल
इनकी प्रतिष्ठा दांव पर
झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी, पर्यटन मंत्री सुरेश पासवान, पशुपालन मंत्री मन्नान मल्लिक, भवन निर्माण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी, जगन्नाथ महतो, मथुरा महतो, उमाकांत रजक, निर्भय शाहाबादी, विनोद कुमार सिंह, चंद्रिका महथा, सरफराज अहमद और अरूप चटर्जी।
सबसे ज्यादा 28 प्रत्याशी - बोकारो विधानसभा क्षेत्र
सबसे कम 10 प्रत्याशी - चंदनक्यारी, जमुआ व टुंडी विस क्षेत्र
सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र (मतदाता वार)- बाेकारो
सबसे छोटा विधानसभा क्षेत्र (मतदाता वार)- चंदनक्यारी
घरों से निकलें, वोट डालें
'चौथे चरण का मतदान निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के सारे इंतजामात किए गए हैं। वोटर निर्भीक होकर घरों से निकलें और रिकाॅर्ड मतदान करें।'
पीके जाजोरिया, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड