पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आज भी कम मिलेगा पानी, बिजली की आंख मिचौली ने जलापूर्ति व्यवस्था की चौपट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. बिजली की आंख मिचौली ने जलापूर्ति व्यवस्था चौपट कर दी है। शुक्रवार को रुक्का में आठ बार लाइन ट्रिप करने से बूटी को पर्याप्त पानी नहीं मिला। ऊपर से बूटी जलागार में शनिवार सुबह तीन बजे से 8.15 बजे तक बिजली नहीं रहने से पूरी व्यवस्था चरमरा गई। इससे को कई जगह अनियमित व आंशिक जलापूर्ति हुई। गड़बड़ी के कारण रविवार को भी चर्च रोड, कोकर, नामकुम समेत शहर के कई हिस्सों में आंशिक जलापूर्ति होगी।
इंजीनियरों ने कहा कि शनिवार की सुबह तीन बजे विकास फीडर में ब्रेक डाउन हो गया। इस कारण बूटी जलागार सहित पूरे बरियातू क्षेत्र में पांच घंटे बिजली नहीं रही। रात को मरम्मत कार्य नहीं होने से बूटी जलागार से जलापूर्ति नहीं हुई। इसलिए कोकर, रातू रोड, पिस्का मोड़, अपर बाजार, मेन रोड हिंदपीढ़ी, हरमू रोड, किशोर गंज, मोरहाबादी, चर्च रोड, सिरम टोली, बहू बाजार सहित शहर के अधिकांश क्षेत्रों में अनियमित व आंशिक जलापूर्ति हुई।
बिजली जरूरी
॥तीनों डैम में पर्याप्त पानी है, पानी की कोई समस्या नहीं है। मगर अफसोस की बात है कि अप्रैल से ही बिजली का साथ नहीं मिलने के कारण पानी आपूर्ति पर्याप्त नहीं हो पा रही है।॥
श्वेताभ कुमार, एसई, रांची अंचल
महिला कांग्रेस ने किया घेराव
रांची. जलसंकट के खिलाफ प्रदेश महिला कांग्रेस ने शनिवार को डोरंडा पीएचईडी कार्यालय घेरा और अधीक्षण अभियंता को सौंपा। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष आभा सिन्हा ने कहा कि जलसंकट से निपटने के लिए बोर्ड में शिकायत कोषांग गठित करें। यदि जलापूर्ति में सुधार न हुआ, तो पार्टी आंदोलन करेगी। मौके पर ममता वर्मा, रीना यादव, किरण देवी, आशा देवी, पूर्णिमा सिंह, ग्रेसी चौधरी, संगीता टोप्पो, पूनम देवी, बीना देवी, रीना सिंह, सेवंती देवी, रेखा देवी आदि मौजूद थीं।