पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची. मारवाड़ी कॉलेज के छात्र शुक्रवार को रांची विश्वविद्यालय पहुंचे। वहां वीसी से अपनी पीड़ा सुनाई। छात्रों ने कहा कि कॉलेज में आए दिन असामाजिक तत्व शराब पीकर लड़कियों के साथ छेडख़ानी करते हैं। जब इसकी शिकायत प्राचार्य से की जाती है, तो वे कहते हैं, कार्रवाई करना पुलिस का काम है।
इस पर वीसी ने कहा कि आप लोग सीनियर छात्र हैं। ऐसी हरकत करने वाले को कॉलेज से बाहर कर देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की समस्याओं का निराकरण कॉलेज में ही होना चाहिए। मैं लंबे समय तक प्रिंसिपल रहा हूं। तब एक भी समस्या विवि में नहीं जाने देता था। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि इस संबंध में कॉलेज प्रबंधन से बात करूंगा।
छात्रों ने वीसी से कहा कि लैब व लाइब्रेरी की स्थिति ठीक नहीं है। लाइब्रेरी में सालों पुरानी किताबें हैं। पढ़ाई का माहौल समाप्त हो रहा है। इसका सीधा असर रिजल्ट पर पड़ रहा है। छात्रों की संख्या 12 हजार से अधिक है। इसके बाद भी प्रबंधन का इस ओर ध्यान नहीं है। छात्रों के प्रतिनिधिमंडल में राजीव रंजन मिश्र, आसिफ, अंकित, एम. अहमद, शुभम् चौधरी, गुड्डू, राहुल शामिल थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.