रांची. झारखंड विधानसभा चुनाव 2014 के चाैथे चरण में 15 सीटों पर 14 दिसंबर को होने जा रहे चुनाव के लिए पुलिस प्रशासन ने होम वर्क कर लिया है। भयमुक्त एवं सुरक्षित मतदान कराने के लिए मतदान वाले जिलों में पुलिस बल की तैनाती का काम भी पूरा कर लिया गया है। संबंधित जिले की सीमाओं को पुलिस ने सील कर वाहनों की तलाशी का अभियान शुरू कर दिया है। 13 दिसंबर तक सभी बूथों पर फोर्स की तैनाती भी कर ली जाएगी।
पहले से तीसरे चरण की तरह ही इस बार भी सभी मतदान केंद्रों पर फोर्स तैनात किए जा रहे हंै। 45 हजार सुरक्षा जवान तैनात किए गए हैं। चार हेलिकॉप्टर तैनात किए जाएंगे। एयर एबुलेंस को भी तैयार रखा गया है। लैंड माइंस का पता लगाने एवं इससे निबटने के लिए हर जिले में विस्फोटक से संबंधित प्रशिक्षित टीम भेजी गई है।
इन जिलों में हो रहे चुनाव
चौथे चरण का चुनाव बोकारो, धनबाद, गिरिडीह जिले के विधानसभा क्षेत्रों में हो रहा है। इसमें बोकारो और गिरिडीह के इलाके संघन उग्रवाद प्रभावित हैं। लोकसभा चुनाव 2014 के दौरान बोकारो जिले में नक्सलियों ने विस्फोट से पुलिस जीप को उड़ाने का प्रयास किया था जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। वे बाल बाल बच गए थे। डीजीपी राजीव कुमार ने पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि सुरक्षा बलों को नक्सल प्रभावित इलाकों में आवागमन के लिए केंद्र द्वारा निर्धारित एस–पी का कड़ाई से पालन करें। ताकि नक्सली पुलिस को क्षति नहीं पहुंचा सकें।
>चौथे चरण में सबसे बड़ा विस क्षेत्र - बोकारो, कुल मतदाता 492069
मतदाता वार सबसे छोटा >विस क्षेत्र - चंदनक्यारी, कुल मतदाता 217997
>सबसे अधिक प्रत्याशी - बोकारो कुल 28 प्रत्याशी
>सबसे कम प्रत्याशी - जमुआ, चंदनक्यारी व टुंडी, 10-10 प्रत्याशी
मतदान केंद्रों की कुल संख्या - 5482