पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

चौथे चरण में इन सीटों पर होगी वोटिंग, जानें हर सीट का पूरा गणित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में रविवार को 15 सीटों पर मतदान हुआ। इस चरण की 15 सीटों पर कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। तीन मंत्री मन्नान मल्लिक, हाजी हुसैन अंसारी और सुरेश पासवान के भाग्य आज ईवीएम में बंद हो गया। इसके साथ ही कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, राजेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ. सरफराज अहमद, समरेश सिंह आदि की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो गया है। 5 चरणों में हो रहे इस मतदान का अंतिम चरण 20 दिसंबर को पूरा होगा। मतगणना 23 दिसंबर को होगी।
धनबाद में इस बार भी कांटे की टक्कर
धनबाद के जागरूक मतदाता 12 प्रत्याशियों में से अपने विधायक का चयन करने के लिए मतदान कर चुके हैं। धनबाद में इस बार भी कांटे का मुकाबला दिखाई देने के आसार हैं। लड़ाई में मुख्य चेहरे भी वही हैं, जो 2009 में भी आमने सामने रह चुके हैं। मंत्री मन्नान मल्लिक के कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने से यह सीट हाईप्रोफाइल हो गई है। 2009 में महज 890 मत से पिछड़ गए राज सिन्हा को भाजपा ने फिर मैदान में उतारा है। मुख्य लड़ाई भी इन्हीं दोनों के बीच मानी जा रही है। वहीं झाविमो प्रत्याशी रमेश कुमार राही और निर्दलीय वीरू आनंद सिंह लड़ाई में कोण बनाने की कोशिश में हैं। वोटरों को लुभाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी, राजनाथ सिंह, नीतीश कुमार समेत कई बड़े नेता सभा कर चुके हैं। सबकी सुनने के बाद वोटर ने अपना फैसला दे दिया है जो 23 दिसंबर को सामने आएगा।
मुख्य मुद्दे
1. संकरी सड़क और वाहनों के बढ़ते दबाव के कारण ट्रैफिक जाम सबसे बड़ी समस्या बन चुका है। इससे निजात के उपाय अभी तक नदारद हैं।
2. एक बड़ी आबादी आज भी पौ फटते ही पीने के पानी के जुगाड़ में निकल पड़ती है। अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कवायद नहीं की गई है।
3.शहरी क्षेत्र कंक्रीट के जंगल में तब्दील हो गया है। न खेलने के लिए मैदान बचे हैं और टहलने के लिए कोई जगह।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें हर सीट का राजनीतिक गणित...