(मतदान के बाद देर रात तक पोलिंग पार्टियां ईवीएम लेकर रांची के पंडरा बाजार प्रांगण स्थित स्ट्रांग रूम में पहुंचीं। यहां रांची जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम जमा कराई गईं। इस दौरान वहां मेले जैसा माहौल था।)
रांची. झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को 17 सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इन सीटों पर 62 फीसदी वोटिंग हुई। विधानसभा चुनाव 2009 की तुलना में इस बार करीब सात फीसदी अधिक वोटिंग हुई है, मगर लोकसभा चुनाव 2014 की तुलना में यह दो फीसदी कम है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी
पीके जाजोरिया ने बताया कि यह प्रारंभिक रिपोर्ट है। अंतिम रिपोर्ट आने पर इसमें एक-दो फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है।
इस चुनाव में एक बार फिर राजधानी रांची के लोग वोट डालने के लिए घरों से कम निकले, जबकि अन्य क्षेत्र के लोगों ने तो लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जमकर मतदान किया। इसमें रांची, हटिया, कांके और खिजरी विधानसभा क्षेत्र की वजह से वोटिंग प्रतिशत बहुत आगे नहीं बढ़ पाया। सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 76.16 फीसदी लोगों ने मतदान किया, जबकि रांची में सबसे कम 48.54 फीसदी लोगों ने ही उंगली में काली स्याही लगाना पसंद किया।
21 ईवीएम, 107 वीवी पैट बदले गए
मॉक पोल के दौरान 56 ईवीएम में गड़बड़ी पाई गई। इसे बदल दिया गया। वहीं मतदान के दौरान 21 ईवीएम में खराबी आई, जिसे बदला गया। 107 वीवी पैट भी बदले गए।
पत्नी की ड्यूटी कर रहे थे पति
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के सामने केंद्रीय विद्यालय सेक्टर टू में तीन बूथ 134, 135 अौर 140 थे। बूथ नंबर 134 की बीएलओ थीं गीता बड़ाईक। लेकिन वहां मतदाता पर्ची लेकर मौजूद थे उनके पति संतोष बड़ाईक। वहीं बूथ नंबर 135 के बीएलओ की चुनाव ड्यूटी लगा दी गई थी।
फेज-3 2009 विस चुनाव से करीब 7% से अिधक व लोस चुनाव 2014 से 2% कम वोटिंग
कहां कितनी वाेिटंग
विस क्षेत्र वर्ष 2014 वर्ष 2009
सिल्ली 76.16% 71.48%
खिजरी 60.15% 52.05%
रांची 48.54% 32.91%
हटिया 56.81% 39.45%
कांके 59.43% 43.75%
कोडरमा 65.47% 59.61%
बरकट्ठा 65.10% 60.33%
बरही 65.27% 62.35%
बड़कागांव 60.25% 54.33%
रामगढ़ 63.00% 67.32%
मांडू 60.07% 57.54%
हजारीबाग 58.50% 53.85%
सिमरिया 61.42% 53.77%
धनवार 63.51% 61.56%
गोमिया 66.12% 63.48%
बेरमो 60.23% 59.76%
ईचागढ़ 71.00% 75.31%
कुल 62.00 % 54.86%
आगे की स्लाइड में पढ़िए कम वोिटंग के लिए मैं जिम्मेदार।