पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Wait For The Opening Of The Compost Factory

प्रत्याशियों के गांव: खाद कारखाना के खुलने का इंतजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(मकड़ा बरवा गांव)
धनबाद. चौथे चरण का मतदान 14 दिसंबर को होगा। वोटर के साथ- साथ चुनावी समर में उतरे उम्मीदवारों को इस तिथि का बेसब्री से इंतजार है। खुद प्रत्याशियों के गांवों की स्थिति क्या है। गांव के लोगों की समस्याएं क्या है। यह जानने के लिए दैनिक भास्कर की टीम ने सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख उम्मीदवारों के पैतृक गांवों का हाल जाना।
सिंचाई की समस्या बड़ी
बड़ादाहा गांव में सिंचाई की सुविधा नहीं है। बेरोजगारी और पलायन से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। गर्मी के दिनों में पानी की समस्या गंभीर रूप ले लेती है। जल संकट उत्पन्न हो जाता है।
कॉलेज की मांग
बरवाअड्डा क्षेत्र में एक कॉलेज की मांग वर्षों से की जा रही है। इलाके के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए जिला मुख्यालय आना पड़ता है। गांव में गंदगी की भरमार है।