पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Women's College Of Science And Arts Was A Boy In The Block, Then Chop

वीमेंस कॉलेज के साइंस और आट्र्स ब्लॉक में लड़के दिखे, तो खैर नहीं

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची. वीमेंस कॉलेज के साइंस और आट्र्स ब्लॉक में बुधवार को सिटी एसपी मनोज रतन चोथे और लालपुर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इन दौरान वहां मौजूद कई युवकों को खदेड़ा भी। जो पकड़े गए, उन्हें हिदायत देकर छोड़ा गया। पकड़े गए लड़कों ने पुलिस को बताया कि वे भी छात्र हैं, और किसी काम से आए थे। जबकि किसी के पास आई कार्ड नहीं था।

कॉलेज के बाहर लगे दुकान और ठेलों को भी पुलिस ने वहां से भगा दिया। आइंदा नहीं लगाने की ताकीद भी की। क्योंकि ठेले के पास लड़के अक्सर अड्डेबाजी करते हैं। वहां से गुजरनेवाली लड़कियों पर छींटाकशी करते हैं। पुलिस के कुछ जवान हरिओम टॉवर भी गए और वहां भी खड़े युवक और युवतियों से पूछताछ की।

लड़कों ने कहा, बुलाने पर आए थे छात्राओं से मिलने

साइंस ब्लॉक में पकड़े गए कुछ युवकों ने पूछताछ में सिटी एसपी को यह भी बताया कि हॉस्टल की छात्राओं से मिलने आए हं। उन्हें मिलने के लिए बुलाया गया था। पुलिस ने उन छात्राओं को बुलाया और चेताया कि हॉस्टल कैंपस के अंदर यदि कोई लड़का दिखा तो दोनों को बख्शा नहीं जाएगा। जिसे मिलना होगा वे कॉलेज कैंपस और हॉस्टल कैंपस के बाहर मिलें।

लगातार चलेगा चेकिंग अभियान

सिटी एसपी मनोज रतन चोथे ने बताया कि रांची पुलिस का अभियान लगातार चलेगा। हर दिन कॉलेजों और मॉलों में पुलिस चेकिंग करेगी। छेडख़ानी करनेवाले युवकों को पकडऩे के बाद उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। गुलाबी गैंग ने करवाई उठक-बैठक रांचीत्नगुलाबी गैंग (नारी शक्ति सेना) की सदस्यों ने बुधवार को नक्षत्र वन और सिदो-कान्हू पार्क में दबिश दी।

पार्क के अंदर अश्लील हरकत करने वाले युवकों को जमकर लताड़ा। दोनों पार्कों से दर्जन भर प्रेमी युगलों को पकड़ कर दोबारा ऐसा नहीं करने की हिदायत दी। कई से उठक-बैठक भी करवाई गई। कई जोड़े तो भाग निकले। गैंग में रानी कुमारी, शकुंतला देवी, सीमा देवी, संगीता देवी, अंजली देवी, पूनम देवी, रिमनी देवी, नीलू देवी और आशा देवी शामिल थीं। सदस्यों का कहना था कि वह सिर्फ सार्वजनिक जगहों पर अश्लील हरकत करनेवालों को पकड़ती है।

फोन में बात कर जोड़ों को छोड़ा
गुलाबी गैंग की सदस्यों ने पार्क के अंदर से कई जोड़ों के परिवार का मोबाइल नंबर लेकर उनके अभिभवकों से बात की। इसके बाद उन्हें छोड़ा। कुछ को माफी मांगने पर छोड़ा गया। वहीं कुछ युगल सदस्यों से भिड़ गए, हाथापाई भी हो गई।