पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची. जोश, उमंग, उत्साह और रोमांच का अद्भुत नजारा बुधवार को जेवियरोत्सव 2014 के दूसरे दिन भी शबाब पर रहा। चमकीली धूप में शुरू हुई गीत-संगीत की महफिल शाम के ढलने के साथ और रोशन हो गई।
कार्यक्रम में जिसमें युवा ऊर्जा थी, तो प्रतिभाओं की गजब प्रस्तुति भी। गाते हुए लड़के थे, तो उसकी धुन पर थिरकती लड़कियां। मुख्य आकर्षण वॉयस ऑफ जेवियर (वोक्सा) रहा। वहीं स्ट्रीट ड़ांस, ग्रुप डांस व अंताक्षरी का जादू छाया रहा। उसकी मस्ती में स्टूडेंट्स गोते लगाते नजर आए।
अश्विनी को वोक्सा का खिताब
अश्विनी कुमार को वोक्सा 2014 का खिताब मिला। सोलो डांस में सुकन्या रॉय प्रथम, कमल कुमार महतो द्वितीय और अहान खान तीसरे विजेता बने। निर्णायकों में श्रीमती पारोमिता चौधरी, मोनिका मुंडू, तेज मुंडू, नीलांबरा बनजी्र, प्रो. एस चौधरी और डॉ. यूआर सेन थे। इवेंट को सफल बनाने में राहुल कुमार, रत्नेश मुंडा, वर्षा रानी, शिवांगी, ब्रदर सुजीत केरकेट्टा, मौ. फैज का योगदान रहा।
ग्रुप सांग में अभिजीत की टीम रही अव्वल
वहीं ग्रुप सांग में अभिजीत एंड ग्रुप प्रथम, शिल्पा एंड ग्रुप द्वितीय और मेलॉडी ऑफ हेवेंस तृतीय विजेता हुई। अंताक्षरी में देबलीना सेन और दीप्ति वेंकट रमण की जोड़ी प्रथम, चिरंजीत अधिकारी व ज्योति तिग्गा द्वितीय, जबकि चाहत आजम व स्नेहा दीपिका और हर्षिता प्रकाश व स्नेहा कुमारी को संयुक्त रूप से तृतीय विजेता घोषित किया गया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.