पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची. संत जेवियर कॉलेज में चल रहे जेवियरोत्सव में मंगलवार को विविध कार्यक्रमों के दर्शन हुए। एक ओर जहां प्रतिभागियों ने गीतों से गुनगुनाया वहीं आकर्षक नृत्य से शरीर में सिहरन पैदा कर दी। दर्शक भी थिरकने लगे। कार्यक्रम का आगाज जेवियर गीत से हुआ। जिनके सर हो इश्क की छांव.. गीत के दौरान बाइक पर सवार स्टूडेंट्स ने आकर्षक नृत्य किया। इसके अलावा ग्रुप डांस, फोक डांस, फेस पेंटिंग, फ्लावर शो, रंगोली, कोलाज, कार्टूनिंग, वन एक्ट प्ले सहित अन्य इवेंट में स्टूडेंट्स ने जलवा दिखाया।
मुख्य अतिथि आईजी आरके मल्लिक ने कार्यक्रम की सराहना की। रजिस्ट्रार डॉ. अमर कुमार चौधरी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से व्यक्तित्व का विकास होता है। मौके पर फादर नबोर लकड़ा, रेक्टर फादर विनोद बिलुंग, डॉ. बीके सिन्हा और डॉ. आशुतोष मौजूद थे। संचालन डॉ. कमल कुमार बोस ने और धन्यवाद ज्ञापन जयंत सिन्हा ने किया।
नृत्य ने खूब बटोरी तालियां
पारूल ने जब छम छम रूपा.. गीत शुरू किया, तो हॉल तालियां से गूंज उठा। सबने उसकी प्रस्तुति की सराहना की। गीत में उसके बॉडी लैंग्वेज को देख उत्सव में शामिल लोग थिरकने को मजबूर हो उठे। वहीं रॉक बैंड की प्रस्तुति भी सराहनीय रही। सुनीत, अजीत, कुलदीप, अनुरंजन, महादेव, अनुरंजन की प्रस्तुतियां भी सराही गईं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.