रांची/धनबाद. यश चोपड़ा को यूं तो रोमांस का किंग कहा जाता था, लेकिन उनकी बनाई एक फिल्म ने देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को झकझोर दिया था। उन्होंने फिल्म के माध्यम से लोगों के समक्ष एक ऐसी 'काली अंधेरी गुफा' की कड़वी सच्चाई सामने रखी थी, जिसने कभी कई लोगों को खुद में समा लिया था।
चौंकाने वाली बात यह है कि झारखंड की इन 'अंधेरी गुफाओं' में लोगों का पुराने समय से आज भी आना-जाना है। ये 'अंधेरी गुफा' कब लोगों को खुद में समा लेती है, ये किसी को पता ही नहीं चलता है।
यश चोपड़ा ने इस फिल्म के जरीए 'काली अंधेरी गुफा' में घटित हुई एक कहानी को कुछ इस कदर रुपहले पर्दे पर प्रदर्शित किया कि देखने वाले एक बार जरूर सोचने पर मजबूर हो गए। आज ये 'काली अंधेरी गुफा' करीब 26 लाख लोगों की जिंदगी बना हुआ है।
जब झारखंड में यह भयानक घटना हुई थी उस समय केन्द्र और राज्य दोनों ही जगह कांग्रेस का शासन था और चंडीगढ़ में एक मीटिंग चल रही थी।
यश चोपड़ा ने धनबाद की ऐसी ही 'काली अंधेरी गुफा' के ऊपर एक फिल्म बनाई और फिल्म शूटिंग लोकेशन झारखंड के बस्ताकोला और धनसार में रखी। फिल्म में उस समय के कई स्टार को शामिल किया गया और तैयार की गई एक सच्ची घटना पर आधारित जबरदस्त फिल्म।
फिल्म 24 अगस्त 1979 में देश भर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई। यकिन मानें इस मूवी ने उस समय के कई हिट फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। फिल्म ब्लॉक बस्टर साबित हुई।
स्लाइड क्लिक कर जानें जब यह घटना हुई थी उस वक्त भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने क्या निर्देश दिए थे शासन को,कौन सी फिल्म बनी थी इस घटना पर और शूटिंग के दौरान किस कलाकार के साथ फोटो खिंचवाने के लिए स्थानिय लोगों के बीच मच गई थी होड़।