रांची. ट्रैफिक पुलिस को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस कड़ी धूप में जहां जानवर भी सड़क पर बिरले ही नजर आते हैं, वैसी भरी दुपहरिया में गाड़ियों के शोर-गुल के बीच ट्रैफिक की व्यवस्था को नियंत्रित करना कोई मामूली काम नहीं है।
वैसे भी ट्रैफिक पुलिस यह व्यवस्था इसलिए करती है ताकि हम और आप सड़क पर सुरक्षित रह सके।
पर जब रांची के सड़क पर यह तस्वीर दिखी तो समझ में आया कि लोगों को उनकी सुरक्षा के बारे में बताना भी भयंकर भूल है। इस युवक को जब ट्रैफिक पुलिस ने हेलमेट ना पहनकर गाड़ी चलाने पर रोका तो युवक का उग्र भाव देख आस-पास के लोग भी भौचक्के रह गए।
स्लाइल क्लिक कर देंखे तस्वीरें...