रांची. झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के सेकेंड जस्टिस ऑन व्हील (मोबाइल लोक अदालत वैन) की लांचिंग 12 मई को होगी। सुप्रीम कोर्ट के जज बी. लोकुर दिन के 10.30 बजे डोरंडा स्थित न्याय सदन में इसका उद्घाटन करेंगे।
इस वैन से रांची, गुमला, सिमडेगा, चाईबासा, जमशेदपुर, सरायकेला, लोहरदगा, लातेहार, गढ़वा, पलामू और चतरा के ग्रामीण इलाकों में लोक अदालत लगाई जाएगी।
इसके बाद जस्टिस लोकुर मध्यस्थता गतिविधि को बढ़ाने के विषय पर आयोजित सेमिनार में हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर झारखंड हाईकोर्ट के जज उपस्थित रहेंगे।