पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

युवा महोत्सव: 16 कॉलेजों के 600 प्रतिभागियों ने दिखाया दम, समारोह में खूब झूमे युवा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची. रांची विश्वविद्यालय युवा महोत्सव का समापन रविवार को हुआ। तीन दिनों तक चले महोत्सव में रांची कॉलेज को ओवर आॅल चैंपियन का खिताब मिला। उसे कुल 52 प्वाइंट मिले। वहीं, 23 प्वाइंट के साथ मारवाड़ी कॉलेज दूसरे व 18 प्वाइंट लाकर गोस्सनर कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा। जबकि डोरंडा कॉलेज को 17 व वीमेंस कॉलेज को 16 प्वाइंट हासिल हुए। बेसिक साइंस भवन के आर्यभट्ट ऑडिटोरियम में आयोजित समापन समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रोवीसी एम रजीउद्दीन ने उन्हें पदक सौंपे। साथ ही उनका उत्साहवर्धन भी किया। सांस्कृतिक प्रस्तुति व तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा ऑडिटोरियम गूंजता रहा।
तीन दिनों तक चले युवा महोत्सव में आरयू के 16 कॉलेजों के 600 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंतिम दिन समारोह में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उपस्थित लोगों ने इसका जमकर लुत्फ उठाया। मौके पर डीएसडब्ल्यू डॉ. एससी गुप्ता, डॉ. यूसी मेहता, आयोजन समिति के सचिव डॉ. एपी साहा, डॉ. वी मुखर्जी, प्राचार्य डॉ. रंजीत सिंह, डॉ. एसके सिन्हा, डॉ. सीताराम साहू, एफओ केके वर्मा ने मंच पर विराजमान थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कमल बोस ने किया। समारोह में रजिस्ट्रार डॉ. अमर कुमार चौधरी, डॉ. दिलीप प्रसाद, डॉ. एसके त्रिपाठी, डॉ. एनडी गोस्वामी, डॉ. यशोधरा राठौर, डॉ. पीके झा, डॉ. पीके वर्मा, डॉ. एक्यू जिलानी, डॉ. एके चट्टोराज, डॉ. केसी तिर्की, खुर्शीद अख्तर उपस्थित थे।