पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजमशेदपुर. मौनी अमावस्या पर गुरुवार को सुवर्णरेखा और खरकई नदी में लोगों ने श्रद्धा की डुबकी लगाई। इसके बाद मंदिरों में जाकर विशेष पूजा-अर्चना कर गरीबों को दान दिया। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने महादेव की पूजा-अर्चना के साथ ही पीपल की पूजा कर सुख, समृद्धि की कामना की। शहर के काली मंदिरों में मां काली को स्नान कराया गया।
उसके बाद देर शाम मां की विशेष पूजा-अर्चना हुई। श्रद्धालुओं ने पुण्य की प्राप्ति के लिए दीप दान भी किया। ऐसी मान्यता है कि मौनी अमावस्या पर दीप दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। शाम में कदमा स्थित ब्रह्मलोकधाम में दीपदान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.