पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कश्मीर में चौथे चरण का मतदान शुरु

JK- चौथे चरण का मतदान शुरु, मतदान केंद्रों पर लगी कतारें, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो- वोटर से हाथापाई करते शोपियां से बीजेपी उम्मीदवार जावेद अहमद कादरी
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए रविवार को 18 सीटों पर वोट डाले गए। चौथे चरण में राज्य में 49 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है जो तीसरे चरण से 11 फीसदी कम है। पांच चरण के मतदान के 4 चरण पूरे हो चुके हैं जिसमें पहले चरण में 71 फीसदी, दूसरे में 70 ,तीसरे में 58 और चौथे चरण में 49 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। चौथे चरण में सबसे ज्यादा मतदान विजयपुर में 81.31 फीसदी दर्ज किया गया है।
झुटपुट झड़पों के बीच शांतिपूर्ण रहा मतदान
मतदान के दौरान कुछ झुटपुट घटनाएं हुई जिसमें पीडीपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, मतदान का बहिष्कार कर रहे लोगों की पुलिस से झड़प और बीजेपी उम्मीदवार पर एक मतदाता को थप्पट मारे जाने जैसे मामले सामने आए। शोपियां में भारतीय जनता पार्टी के कैंडिडेट जावेद अहमद कादरी की पोलिंग बूथ पर एक वोटर से हाथापाई हो गई। बीजेपी उम्मीदवार लाइन में लगे बगैर वोट डालने की कोशिश कर रहे थे, इस दौरान लोगों ने उन्हें रोकने और लाइन में लगने को कहा। इससे जावेद भड़क गए जिसके बाद कुछ एक वोटर से उनकी हाथापाई हुई। मौके पर भीड़ जमा हो गई और बीजेपी उम्मीदवार को किसी तरह मतदान केंद्र से बाहर निकाला गया। इस मामले में बीजेपी उम्मीदवार के खिलाफ शोपियां में बीजेपी उम्मीदवार जावेद कादरी ने एक वोटर को थप्पड़ मार दिया। बताया जा रहा है कि पोलिंग स्टेशन के भीतर हुई मारपीट की इस घटना में जावेद कादरी के खिलाफ धारा 392,323,139 और 132 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। बीजेपी उम्मीदवार ने यह थप्पड़ एक निर्दलीय उम्मीदवार के समर्थक शब्बीर अहमद कुलहे को यह थप्पड़ जड़ा था। दूसरी तरफ दक्षिण कश्मीर के चांगो इलाके में पीडीपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता भी एक दूसरे से भिड़ गए जिसके बाद पुलिस को बीच बचाव करना पड़ा।
पोलिंग अफसर को मारा थप्पड़
बीजेपी की एक अन्य प्रत्याशी हिना भट्‌ट पर चुनाव अधिकारी को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। श्रीनगर से प्रत्याशी भट्‌ट का आरोप है कि अधिकारी एक वोटर को नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रत्याशी को वोट देने के लिए समझा रहे थे। इसके बाद दोनों में बहस भी हुई। पोलिंग अधिकारी ने चुनाव आयोग से इस बाबत शिकायत की है। हालांकि एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान हिना ने इन आरोपों का खंडन किया है।
बताया जा रहा है कि पोलिंग ऑफिसर किसी बुजुर्ग महिला को वोट डालने के बारे में जानकारी दे रहे थे। लेकिन हिना भट्ट के समर्थकों के मुताबिक पोलिंग अफसर महिला को नेशनल कांफ्रेंस के पक्ष में मतदान करने को कह रह थे। इस बात पर निर्वाचन अधिकारी और बीजेपी उम्मीदवार हिना भट्ट के बीच बहस हो गई इसी दौरान हिना ने पोलिंग अधिकारी को थप्पड़ जड़ दिया। इस बात पर नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकर्ताओं ने खूब हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देख बीजेपी उम्मीदवार को सुरक्षित जगह शरण लेनी पड़ी उन्हें सुरक्षाबलों की मौजूदगी में पोलिंग बूथ से बाहर निकाला जा सका।
उमर ने किया ट्वीट
उधर, जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने रविवार को ट्वीट करके कहा, ''घाटी में आर्टिकल 370 खत्म करने पर बंदूक उठाने की धमकी देने वाली बीजेपी कैंडिडेट अब पोलिंग अफसर को थप्पड़ मार रही हैं। वेल डन।''
कहां कितना मतदान
मतदान 2014
हजरतबल- 29.36, जैदीबल- 23.64, ईदगाह-27.79 ,खानयार- 26.12, हब्बाकदल- 21.01 , अमीराकदल- 24.81, सोनावर- 44.17,बटमालू- 24.34 , अनंतनाग- 38.67 डोरू- 63.94 , कोकरनाग- 64.90, शंगुस- 67.27 ,बिजबेहरा- 53.87 ,पहलगाम-68.53 ,वाची- 42.66 ,शोपियां-
52.6 ,सांबा- 77 , विजयपुर-81.31
मतदान 2008
हजरतबल- 28.91, जैदीबल- 17.30 , ईदगाह-22.07 ,खानयार- 17.41, हब्बाकदल- 11.62 , अमीराकदल- 14.98, सोनावर- 39.61,बटमालू- 19.95 , अनंतनाग- 41.33 डोरू- 69.76 , कोकरनाग- 70.33, शंगुस- 69.76 ,बिजबेहरा- 60.75 ,पहलगाम-70.24 ,वाची- 48.54 ,शोपियां- 52.72, सांबा- 72.32, विजयपुर-76.94
इन सीटों पर डाले गए वोट
श्रीनगर जिला- हजरत बल, जदिबल, ईदगाह, कनहार, हब्बकदल, अमरीक दल, सोनावार, बाटमालू।
अनंतनाग जिला- अनंतनाग, दोरु, काकेरनाग, शंगुश, भुवनेरा, पहलगाम
शोपियां जिला- बांची, शोपियां
सांबा- सांबा, विजयपुर
श्रीनगर पर सबकी निगाह
श्रीनगर जिले की आठ विधानसभा क्षेत्र हैं। पूरे कश्मीर में सिर्फ श्रीनगर जिले की राजनीति पर पूरे राज्य की निगाह रहती है। अलगाववादियों का गढ़ कहलाने वाले डाऊन-टाऊन के पांच विधानसभा क्षेत्र भी इसी शहर में हैं। इन सीटों पर जीत के लिए पीडीपी बीते 12 साल से जोर लगा रही है। भाजपा ने भी श्रीनगर में अपना पूरा जोर लगा रखा है। श्रीनगर की आठ सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। भाजपा की डॉ. हिना बट अमीराकदल और नीलम गाश जड़ीबल से मैदान में हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें वोटिंग की तस्वीरें