पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शर्त पर अड़ा पाकिस्तान, पीओके में फंसे 50 भारतीय ट्रक ड्राइवर

शर्त पर अड़ा पाकिस्तान, पीओके में फंसे 50 भारतीय ट्रक ड्राइवर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जम्मूपाकिस्तान ने 3 दिन से 50 भारतीय ड्राइवरों को पीओके (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) में रोक रखा है। शनिवार को पाकिस्तान ने मांग की थी कि उनके जितने ड्राइवर व्यापार के लिए भारत आए थे, सभी को वापस भेजा जाए। तभी वह गेट खोलेगा और भारतीय ड्राइवरों को लौटने देगा। दरअसल, शुक्रवार को उड़ी ट्रेड सेंटर पर पाकिस्तान से आए एक ट्रक में माल के साथ 10 किलो ब्राउन शूगर बरामद हुई थी।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसका विरोध करते हुए पाकिस्तान ने भारतीय ड्राइवरों को रोक लिया। शुक्रवार से सीमा पार से होने वाला व्यापार बंद है। रविवार को भी कोई बैठक नहीं हुई। पाकिस्तानी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करने की जानकारी विदेश मंत्रालय को दे दी गई है। डीसी बारामूला तलत परवेज का कहना था कि सोमवार को बैठक में इस मसले पर चर्चा की जाएगी।

पिछले साल पािकस्तान में रोके थे 27 ड्राइवर
जनवरी2014 में पाक का एक ट्रक ड्राइवर ब्राउन शूगर के 114 पैकेट के साथ पकड़ा गया था। तब उसकी रिहाई करवाने के लिए पीओके में 27 भारतीय ड्राइवरों को कई दिन तक रोका गया था।