पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जम्मू कश्मीर में प्रमुख अलगाववादी नेताओ सहित 600 लोग गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर में प्रमुख अलगाववादी नेताओं सहित 600 लोग गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीनगर । जम्मू कश्मीर में आगामी 14 दिसंबर को विधानसभा के चौथे चरण के मतदान को ध्यान में रखते हुए सभी अलगाववादी संगठनों के प्रमुख नेताओं को एहतियातन हिरासत या घरों में नजरबंद कर दिया गया है। हुर्रियत कांफ्रेंस (एचसी) और जम्मू कश्मीर लिब्रेसन फ्रंट (जेकेएलएफ) के अध्यक्ष के अलावा 600 ऐसे लोगों को भी हिरासत में लिया गया है जो मतदान का विरोध कर रहे हैं।
सूत्रों ने बताया कि अलगाववादी नेताओं ने चुनाव का बहिष्कार करने के दौरान मतदान में व्यवधान पैदा करने के मद्देनजर इन सभी को हिरासत में लिया गया है कट्टरपंथी हुर्रियत कांफ्रेंस के प्रवक्ता ने बताया कि अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी को चुनाव का बहिष्कार करने पर पिछले दो महीनों से घर पर नजरबंद किया गया है। उन्होंने बताया प्रवक्ता अयाज अकबर सहित सौ से अधिक वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया है।