पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

1500 फीट गहरी खाई में गिरी बस, पांच यात्रियों की मौत, 20 घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(घायलों को अस्पताल में भर्ती करते हुए लोग)
जम्मू. जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में एक मिनी बस खाई में गिर जाने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 यात्री घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हादसा दोपहर लगभग तीन बजे के आसपास हुआ। बस रियासी से कटरा की ओर जा रही थी। हादसे में घटनास्थल पर पांच लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें दो महिलाएं भी शामिल है। घायलों को जम्मू के सरकारी चिकित्सा कालेज एवं अस्पताल में भर्ती किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रियासी से कटरा जाते समय बस कटरा से दो किलोमीटर पहले बलानी के पास सड़क से फिसलकर 1500 फीट गहरी खाई में गिर गई। जिसमें दो महिलाओं समेत पांच लोगों की घटनास्थल की मौत हो गई थी।
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एन एन वोहरा ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम के भंडारी ने घायलों को हरसंभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।
आगे की स्लाइड्स में देखें दुर्घटना की PHOTOS....