( गुरुवार को श्रीनगर में हुई एसिड अटेक की घटना के बाद प्रदर्शन करती छात्राएं)
श्रीनगर। सहेलियों के साथ कालेज जा रही एक छात्रा के चेहरे तेजाब फेंकने की घटना सामने आई है। छात्रा को गंभीर हालत में शेर-ए-
कश्मीर आयुर्विज्ञान संस्थान (सौरा) में भर्ती करवाया गया है। छात्रा की एक आंख, चेहरा व माथा बुरी तरह झुलस गया है। घटना के बाद आरोपी सफेद रंग की
मारुति कार में फरार हो गए। घटना के विरोध में छात्रा के साथियों ने लालचौक के साथ सटे प्रेस एन्कलेव में प्रदर्शन कर हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार सुबह विचारनाग-नौशहरा के तौहीदाबाद इलाके में स्थित लॉ कालेज के बाहर हुई। अलूची बाग की 21 वर्षीय छात्रा अन्य छात्राओं के साथ जैसे ही कालेज के पास पहुंची तो पीछे से अचानक एक मारुति कार आकर उनके आगे रुकी। कार से युवक निकले और उन्होंने छात्रा के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया और कार से भाग गए। छात्रा पर हमले के विरोध में छात्र-छात्रों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में जुलूस निकाला और प्रेस एन्कलेव में आकर धरना भी दिया।
पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
श्रीनगर शहर में बीते एक साल के दौरान यह तीसरा तेजाब हमला है। इससे पहले 28 अक्तूबर को नौहट्टा में कुछ युवकों ने आपसी रंजिश के चलते हिलाल मीर नामक एक युवक पर तेजाब फेंका था। उससे पहले तीन जनवरी को पर्रेपोरा बरजुला में रियाज अहमद नाथ ने प्रेम प्रस्ताव ठुकराने वाली एक अध्यापिका के चेहरे पर तेजाब फेंका था।
आगे की स्लाइड्स में देखें घटना के बाद प्रदर्शन की और तस्वीरें...