(जम्मू में रैली के दौरान हेमा मालिनी लोगों के बीच से मुंह ढंककर बाहर निकली- फोटो )
श्रीनगर. जम्मू के रेहरी में एक प्रचार रैली के दौरान भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी घायल हो गई। जिसके बाद उनके सभी प्रचार दौरे रद्द कर दिए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा सांसद हेमा मालिनी पिछले कुछ दिनों से
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रही हैं। जिसके तहत वे रेहरी जिले में सभा को संबोधित करने पहुंची थी।
हेमा की एक झलक पाने के लिए जबर्दस्त भीड़ उमड़ी। जैसे ही हेमा लोगों के बीच पहुंची तो धक्का -मुक्की शुरू हो गई। जिसके चपेट में आने से हेमा घायल हो गई। भीड़ के बीच से वे मुंह छुपाते बाहर निकली। इस घटना के बाद हेमा ने मुबारक मंडी का दौरा रद्द कर दिया।
आगे की स्लाइड्स में देखें हेमा मालिनी की रैली की PHOTOS....