पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आजाद दोबारा बने राज्यसभा सांसद, पीडीपी को दो, भाजपा को एक सीट

आजाद दोबारा बने राज्यसभा सांसद, पीडीपी को दो, भाजपा को एक सीट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जम्मूराज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद जम्मू कश्मीर से दोबारा संसद के ऊपरी सदन के सांसद निर्वाचित हो गए जबकि पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी को दो और भारतीय जनता पार्टी ने एक सीट पर जीत हासिल की। निर्वाचन अधिकारी विधानसभा सचिवालय के सचिव एम रमजान ने राज्यसभा की चार सीटों के लिए हुए चुनाव परिणाम की घोषणा करते हुए यह जानकारी दी। आजाद ने नेशनल कांप्रेंस और तीन अन्य की मदद से 30 वोट हासिल किए।
माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के एम वाई तारीगामी, निर्दलीय विधायक इंजीनियर अब्दुल राशीद और मोहम्मद हाकीम यासीन ने आजाद के पक्ष में वोट किया। भाजपा के शमशेर सिंह मनहास को 57 वोट मिले। निर्दली विधायक पवन खजूरिया ने मनहास को वोट किया। पीडीपी के मीर मोहम्मद फयाज ने 56 तथा नाजिर अहमद लावे ने 29 वोट हासिल करके जीत हासिल की। भाजपा और पीडीपी गठबंधन करने के बावजूद चारों सीटों पर जीत हासिल करने में नाकाम रही।

मेरी जीत सांप्रदायिक ताकतों की हार..आजाद
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि उनकी जीत राज्य में धर्मनिरपेक्ष ताकतों की जीत सांप्रदायिक तत्वों की हार है। कांटे के मुकाबले में जीत हासिल करने वाले आजाद ने चुनाव परिणाम घोषणा होने के बाद कहा कि यह उनकी जीत नहीं बल्कि धर्मनिरपेक्ष ताकतों की जीत है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यसभा चुनाव से साफ हो गया कि जम्मू कश्मीर समेत पूरे देश में धर्मनिरपेक्ष ताकतें मजबूत है।
आगे की स्लाइड में देखें चुनाव जीतने के बाद जश्न के महौल की PHOTOS