पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेहरूजी ने शेख अब्दुल्ला के कान में क्या कहा

नेहरू ने दिया शेख अब्दुल्ला को लालच, कहा हम आपको सोने की जंजीर पहनाएंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(पंडित जवाहर लाल नेहरू)
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में इस बार किसके सिर पर होगा ताज और किसको मिलेगा राजनीतिक वनवास। क्या यहां भी चलेगा मोदी का जादू या फिर पीडीपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस या कांग्रेस की बनेगी सरकार। आखिर कश्मीर की राजनीति में क्या है खास। dainikbhaskar.com आपको बता रहा है जम्मू-कश्मीर से जुड़ी हर वो बात जो जानना चाहते हैं आप। इसी कड़ी में हम आपको सिलसिलेवार बता रहे हैं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के दादा शेख अब्दुल्ला द्वारा लिखी गई पुस्तक 'आतिशे-चिनार' से लिए कुछ अंशों के बारे में...
श्रीनगर। क्या देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने कश्मीर के तत्कालीन राज्य प्रमुख शेख अबदुल्ला को उनकी कश्मीर नीति पर इसी तरह से अड़े रहने की सलाह दी थी। एक बार तो इस बात पर भरोसा नहीं होता कि नेहरू ऐसा कर सकते हैं। शेख अब्दुल्ला ने अपनी किताब आतिशे चिनार में बताया है कि दिल्ली में एक बैठक के दौरान नेहरू ने उनके कान में कहा कि आप कश्मीर मामले पर ऐसे ही हिचकिचाएं तो हम आपके गले में सोने की जंजीर पहना देंगे।
कश्मीर में शेख अब्दुल्ला ने महाराजा हरिसिंह के खिलाफ जो भी कदम उठाए उन्हे वह रियासत के बहुसंख्यक वर्ग के हित में किए गए कार्य बताते हैं। उन्होंने अपनी पुस्तक में इस बात का कई बार उल्लेख किया है कि हिंदू राजा द्वारा बहुसंख्यक मुसलमानों का सालों से शोषण किया जा रहा था। यही बात उनको नागवार गुजर रही थी। उनके द्वारा कश्मीर में छेड़ा गया आंदोलन कोई देशद्रोह नहीं बल्कि लंबे समय तक शोषण का शिकार रही आबादी को जगाने का जन आंदोलन था।
आगे की स्लाइड में पढ़े, आखिर क्या कहा नेहरू ने शेख के कान में...