फोटो- रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आशीर्वाद लेतीं भाजपा प्रत्याशी डॉ. हिना बट।
जम्मू. आतंकी हमलों की पृष्ठभूमि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़ी सुरक्षा के बीच
जम्मू-कश्मीर के सांबा और श्रीनगर में चुनावी रैलियां की। जम्मू बीजेपी के सभी बड़े नेता रैली में मोदी के साथ मंच पर दिखाई दिए। जम्मू में बीजेपी का चेहरा बनकर उभरी डॉ. हिना बट ने भी मोदी से आशीर्वाद लिया। हिना का कहना है कि इस दौरान मोदी ने जीत के लिए उन्हें गुरु मंत्र भी दिया है।
डॉक्टरी छोड़ राजनीति के मैदान में उतरी हैं हिना
भारतीय जनता पार्टी जम्मू-
कश्मीर के विधानसभा चुनाव में कुल 87 सीटों पर उम्मीदवार उतार रही है। घाटी में सत्ता पाने के लिए पार्टी ने बड़ी सोच-परख कर टिकट दिए हैं। डॉक्टर से लेकर कारोबारी और सामाजिक कार्यकर्ताओं को भाजपा ने मौका दिया है। भाजपा के सभी 87 प्रत्याशियों में यदि किसी नाम पर सबसे अधिक चर्चा हो रही है, तो वो नाम है हिना बट का। पेशे से डॉक्टर हिना बट श्रीनगर के अमीरा कदाल विधानसभा क्षेत्र से मैदान में हैं।
एके-47 से नहीं, ईवीएम से बदलती है तकदीर: मोदी
दोनों ही जगह उनके निशाने पर राज्य की नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार थी। वहीं उन्होंने कहा, "एके-47 पर जब उंगली दबती है तो इंसान की जान जाती है। लेकिन जब ईवीएम का बटन दबता है तो देश की जिंदगी बदलती है।" मोदी ने पहले सांबा जिले के विजयपुर में कहा, "जम्मू-कश्मीर की जनता ने तमाम आतंकवादी हमलों के बावजूद 70%से ज्यादा वोटिंग कर पूरी दुनिया को दिखा दिया है कि एके-47 से ज्यादा ताकतवर ईवीएम है। बुलेट से ज्यादा ताकतवर बैलेट है। एके-47 का बोझ उठाकर थक गए युवा अब एंड्रॉयड-वन की ताकत देखना चाहते हैं। हम भी चाहते हैं कि इन भटके युवाओं के हाथ में एंड्रॉयड और कम्प्यूटर हो। ताकि वे अपने सपनों को पंख और सामर्थ्य दे सकें।'
उन्होंने कहा, "यहां (जम्मू-कश्मीर) से आतंकवाद तो खत्म हो गया। लेकिन भ्रष्टाचार अभी खत्म नहीं हुआ है। भ्रष्टाचार को खत्म करना हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती है।"
आगे की स्लाइड्स में देखें, रैली के दौरान हिना की तस्वीरें..