बताया जाता है कि भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल जिस हेलिकॉप्टर से
कश्मीर गए थे उसे राजौरी के बनी कस्बे के मंजीरी मैदान पर लैंड कराया गया था। इस दौरान जिला प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम भी किए थे। यहां से रामलाल बैठक लेने चले गए। उनके साथ संगठन मंत्री अशोक कौल भी थे। रामलाल जब बैठक लेकर वापस आकर हेलिकॉप्टर में बैठ गए। इसी दौरान पुलिस ने उनके हेलिॉप्टर को उड़ान नहीं भरने दी। इसके बाद वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस की बहस हो गई। पुलिस कर्मियों ने बताया कि हेलिकॉप्टर की बिना अनुमति के लैंड कराया गया है। इसकी अनुमति जिला प्रशासन से नहीं ली गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद अनवर बांडे के निर्देश पर ऐसा किया गया है। इसके बाद रामलाल ने अनुमति पत्र दिखाया फिर कहीं जाकर बड़ी मशक्कत के बाद उनका हेलिकॉप्टर उड़ सका।