पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कश्मीर को दो परिवारों ने लूटा शाह

दो परिवारों की राजनीति में लुट गए आम कश्मीरी नागरिकः अमित शाह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह)
श्रीनगर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राज्य में दो परिवारों की सियासत में आम कश्मीरियों को हुए नुकसान का हिसाब एक चुनावी सभा में बताया। श्री शाह ने प्रदेश में रहीं कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की सरकारों के पर हमला करते हुए कहा कि केंद्र जो पैसा राज्य के विकास के लिए देता है वह जम्मू-कश्मीर के लोगों तक पहुंचने के बजाय कुछ दलों के नेताओं की तिजोरियों में पहुंच जाता है। कश्मीर में 14 दिसंबर को चौथे चरण के मतदान से पहले प्रचार करने आए अमित शाह ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां व श्रीनगर के अमीराकदल इलाके में विभिन्न चुनावी रैलियों को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि अगले महीने से ऐसा नहीं होगा क्योंकि अब यहां भाजपा का सरकार बनने जा रही है। कश्मीर का भी वैसा ही विकास होगा जैसा दूसरे भाजपा शासित राज्यों का हो रहा है। उन्होंने कहा बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए केंद्र ने उमर को 1700 करोड़ तत्काल राहत के लिए दिए। उमर यह राशि लोगों तक पहुंचाने में नाकाम रहे। शाह ने कहा कि इन तीनों पार्टियों ने भ्रष्टाचार का बाजार गर्म कर रखा है, जिसे मुक्ति पाने का समय आ गया है।
उन्होंने कहा कि यहां के हालात तभी सुधरेंगे जब लोग इन दलों को राज्य की सियासत से हमेशा के लिए बाहर कर देंगे। शाह ने शोपियां के मोशवार, श्रीनगर के इखराजपोरा व रामबाग में चुनावी रैलियों में कहा कि केंद्र सरकार से जम्मू-कश्मीर को बीते 12 सालों के दौरान हर साल आठ हजार करोड़ रुपया दिया है। यह राशि राज्य के लोगों के विकास पर खर्च नहीं हुई। सारा पैसा नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी के नेताओं की जेबों में ही गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भी इन दलों का संरक्षण किया।
उन्होंने कहा कि धरती के स्वर्ग कश्मीर में विकास न होने के कारण आज यहां पर्यटक उस संख्या में नहीं आ रहे जैसे आने चाहिए। भाजपा सत्ता में आने पर कश्मीर को स्विटजरलैंड से भी ज्यादा खूबसूरत और विकसित पर्यटनस्थल बनाएगी।
आगे की स्लाइड्स में देखें अमित शाह के अब तक कश्मीर में किए गए प्रचार के और फोटो...