पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नौकरी लगवाने के नाम पर दर्जनों को ठगा, केस

नौकरी लगवाने के नाम पर दर्जनों को ठगा, केस दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जम्मूपक्काडंगा पुलिस ने तीन दर्जन से अधिक लोगों की शिकायत पर एक वन विभाग के मुलाजिम समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। तीनों ने दर्जनों लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगा। लाखों रुपए लिए। 38 लोगों को फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिए गए जिन पर कई बडे़ अफसरों के साइन भी हैं।
रतन लाल निवासी अखनूर ने पुलिस को शिकायत दी कि तीन लोगों के गिरोह ने उसे नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगा। 37 और लोगों से भी लाखों रुपए ठगे गए। उसने वन विभाग के मुलाजिम निसार अहमद निवासी अन्नंतनाग पर आरोप लगाया। उसके साथ दो अन्य लोग और थे।