पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की कश्मीर में चुनावी सभा

बुधवार को कश्मीर और जम्मू में सोनिया गांधी की दो सभाएं, सरुक्षा के कड़े इंतजाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीनगर(उदय भास्कर)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा के बाद कांग्रेस प्रधान सोनिया गांधी भी बुधवार को कश्मीर और जम्मू में पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगी। इससे पहले भी वह पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार कर चुकी हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी चौथे चरण में होने वाले मतदान को ध्यान में रखते हुए अनंतनाग जिले की शंगस विधानसभा क्षेत्र में पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करेंगी। शंगस में कांग्रेस ने अपने पुराने उम्मीदवार गुलजार अहमद वानी को मैदान में उतारा है। साल 2008 के चुनावों में वानी पीडीपी उम्मीदवार से लगभग 1400 वोटों से चुनाव हार गए थे। मतदान प्रतिशत में बढौत्तरी देख कांग्रेस ने भी प्रचार ते किया है।

कांग्रेस प्रवक्ता डा अब्दुल राशिद चौधरी के मुताबिक कांग्रेस प्रधान बुधवार सुबह 10.30 बजे शंगस और फिर दोपहर बाद लगभग 12.30 बजे जम्मू शहर में जनसभा को संबोधित करने वाली हैं। इसी जिले की दो अन्य विधानसभा क्षेत्र डोरू और कोकरनाग में भी कांग्रेस के दो दिगगज नेता एवं प्रत्याशी मैदान में हैं। पर्यटन मंत्री गुलाम अहमद डोरू और पूर्व मंत्री पीरजादा मोहम्मद सईद कोकरनाग से चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले सोनिया गांधी बांडीपोरा और रामबन तथा राहुल गांधी पुंछ और लोलाब में जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। राजब्बर ने भी कश्मीर और जम्मू में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर वोट मांगे हैं।