पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बौखला गए हैं आतंकवादी रक्षामंत्री

कश्मीर में रक्षामंत्री बोले- यहां के लोगों का जोश देख हताश हो गए हैं आतंकवादी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(रक्षामंत्री बादामी बाग स्थित सेना की 15वीं कोर (चिनार कोर) के मुख्यालय में सेना के अधिकारियों से एलओसी की स्थति समझते हुए)
श्रीनगर। रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने गुरुवार को कहा कि जिस तरह से कश्मीर के नागरिक उत्साह के साथ मतदान कर रहे हैं, उससे आतंकी और सीमा के उस पार बैठे उनके आका पूरी तरह से निराश हो गए हैं। इसी कारण आतंकियों ने पांच दिसंबर को उड़ी सेक्टर के मौहरा में सैन्य ठिकाने पर हमला किया।
रक्षा मंत्री बादामी बाग स्थित सेना की 15वीं कोर (चिनार कोर) के मुख्यालय में एक उच्चस्तरीय बैठक के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। रक्षा मंत्री का पद संभालने के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर दौरे पर आए मनोहर पार्रिकर ने पत्रकारों से कहा कि राज्य में चुनाव में बाधा पहुंचाने के लिए ही आतंकियों ने हमला किया। यहां के निवासियों ने आतंकी हमले का जवाब मतदान कर दिया। उन्होंने कहा कि सीमापार से कराए जा रहे ये आतंकी हमले यहां का माहोल खराब कर रहे हैं और कश्मीर की जनता इनसे तंग आ चुकी है। राज्य के निवासियों को डरने की जरूरत नहीं है सुरक्षाबल पूरी तरह से सर्तक हैं, लोगों की जानमाल कि हिफाजत की जिम्मेदारी हमारी है।
रक्षा मंत्री ने कहा कि उन्होंने आज यहां उच्चस्तरीय बैठक में उत्तरी कमान प्रमुख, चिनार कोर कमांडर समेत सभी वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ जमीनी हालात पर चर्चा की है। एलओसी पर हालांकि कई बार घुसपैठ के प्रयास हुए हैं, लेकिन हर बार हमारे जवानों ने उन्हें नाकाम बनाया है। किसी भी स्थिति से निपटने में पूरी तरह समर्थ हैं। रक्षा मंत्री ने शहीद स्मारक स्थल पर जाकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने सभी वरिष्ठ सैन्य कमांडरों के साथ एलओसी पर लगातार हो रही घुसपैठ की कोशिशों, गुरेज व उड़ी में हुए संघर्ष विराम के उल्लंघन पर चर्चा की। बैठक में उत्तरी कमान प्रमुख ने उन्हें उड़ी हमले में हुए नुकसान, मारे गए आतंकियों से मिले दस्तावेजों की जानकारी देते हुए एलओसी पर दुश्मन से निपटने की तैयारियों से अवगत कराया। रक्षा मंत्री ने नई दिल्ली लौटने से पहले एक सैन्य दरबार को भी संबोधित किया।
आगे की स्लाइड में देखें रक्षामंत्री के और फोटो...