पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजम्मू. तस्करी में पकड़े गए ड्राइवर को छुड़ाने पर अड़ा पाकिस्तान नागरिकों के लिए मुसीबत बन गया है। अब इस विवाद की चपेट में आम नागरिक आने लगे है। पुंछ के चक्का दा बाग प्वाइंट से चलने वाली बस सर्विस के माध्यम से दोनों तरफ अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए गए नागरिक फंस गए हैं, जिनका वीजा भी खत्म हो गया है। भारत से पाकिस्तान गए 28 नागरिकों का वीजा खत्म हो गया है।
पीओके से आए ट्रक में नशीले पदार्थ की खेप पकड़े जाने के बाद मामला शुरू हुआ था। पहले तो पीओके की तरफ से उड़ी के ट्रेड सेंटर का गेट बंद किया गया। उसके बाद पुंछ के भी एलओसी गेट को पीओके की तरफ से बंद कर दिया गया। इस रूट से बस सर्विस जाती है। अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि पीओके से कुल 84 नागरिक अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए इस तरफ आए हुए थे। उनके वीजा की अवधि खत्म हो चुकी है। वीजा की कुल अवधि 28 दिन होती है। लेकिन उसके बाद स्थानीय डीसी 14 और दिन बढ़ा सकता है। ऐसा भी किया गया है। उसके बावजूद 30 जनवरी को 36 पीओके नागरिकों का वीजा खत्म हो गया।
इस तरफ से कुल 53 लोग बस सर्विस से पीओके में अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए वीजा पर गए थे। इनमें से भी 28 का वीजा खत्म हो गया। इस मामले पर बात करने के लिए फरवरी माह के दूसरे सप्ताह में दोनों देश के आला अधिकारियों की पुंछ बॉर्डर पर बैठक होने वाली है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.