पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव प्रचार के पूरे शबाब पर, फूल माल और ढोल नगाडै वालों की चांदी

चुनाव प्रचार के पूरे शबाब पर, फूल-माल और ढोल-नगाडै वालों की चांदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जम्मू जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव प्रचार के पूरे शबाब पर पहुंचने के साथ ही बैनर, पोस्टर, फूल-माला, ढोल-नगाडे वालों और ज्योतिषियों की भी चांदी हो गयी है। लोकतंत्र के इस महोत्सव में यूंतो सभी वर्ग की किसी ने किसी रूप में भागीदारी होती है लेकिन चुनावी मौसम में दल-बदलुओ की भरमार और प्रचार के तामझाम बढ़ने के कारण इन खास पेशे वालों को जबर्दस्त मुनाफा हो रहा है। जम्मू के शहीदी चौक समेत तीन स्थानों पर झंडे बैनर की दुकान लगाये गुलशन खुराना ने बताया कि यहां के चुनाव में उन्होंने पहली बार पार्टियों के चुनाव चिह्न वाले फ्रैंडशिप बनवाये हैं जो युवकों और बच्चों में खासे लोकप्रिय हो रहे हैं। भगवा, तिरंगे, लाल, हरे और नीले रंगों के बीच विभिन्न पार्टियों के चुनाव चिह्नों और नेताओं की तस्वीर से सजे झंडे-बैनरों, पोस्टर, बिल्ले, पेन, हैट और गुब्बारों से सजी खुराना की दुकान पर खरीददारों की भीड लगी होती है। खुराना ने बताया कि चुनाव आयोग की ओर से प्रत्याशियों के लिए तय खर्च सीमा 25 लाख रूपये में से वे कम से कम एक लाख रूपये तो प्रचार सामग्री में लगाते ही है। स्टार प्रचारकों की रैलियो में मंच की सज्जा समेत तमाम जगहों पर यह सामग्री लगायी जा रही है। दबी जुबान में उन्होंने बताया कि भाजपा के लोग सबसे ज्यादा प्रचार सामग्री खरीद रहे हैं।