जम्मू । जम्मू-कश्मीर में सीमा पर पाकिस्तान की फायरिंग की मार झेलने वालों ने घरों से उजड़ने के बाद भी रविवार को जमकर मतदान किया। चौथे चरण में राज्य की 18 सीटों पर 49 फीसदी मतदान हुआ। इन्हीं सीटों पर 2008 के विधानसभा चुनावों में 45 फीसदी मतदान हुआ था। यानी इस बार चार फीसदी ज्यादा।
इस बार श्रीनगर, अनंतनाग और शोपियां के अलावा जम्मू संभाग की दो सीटें विजयपुर और सांबा में वोट डाले गए। इनमें मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की सोनावर सीट भी शामिल है। सीमा से लगी सांबा और विजयपुर विधानसभा के करीब तीन दर्जन से अधिक गांवों के लोगों ने फायरिंग के दौरान पलायन किया था। क्योंकि पाकिस्तान की तरफ से चलाए गए मोर्टार उनके घरों को लग रहे थे। लेकिन आज उन्हीं गांवों में पोलिंग स्टेशनों पर लंबी-लंबी लाइनें लगी थीं।
अब तक मतदान
चरण जम्मू कश्मीर
पहला 71.28
दूसरा 71.0
तीसरा 58
चौथा 49
रामगढ़ सेक्टर के नगा गांव के बयंत सिंह का कहना था कि पूरे अक्टूबर माह वह घर छोड़कर सरकारी स्कूल में रहे। उन्हें विश्वास नहीं था कि वह अपने गांव में वोट डाल पाएंगे। लेकिन आज वह वोट डाल रहे हैं। राज्य में आखिरी चरण में 20 दिसंबर को बाकी 20 सीटों पर वोट पड़ेंगे। मतगणना 23 दिसंबर को होगी।
भाजपा उम्मीदवारों ने की बदसलूकी
शोपियां में भाजपा उम्मीदवार जावेद अहमद कादरी ने एक मतदान केंद्र में मतदाता की पिटाई कर दी। कैमरे में यह घटना रिकॉर्ड हुई है। कादरी का कहना था कि वह व्यक्ति बिना मतदाता पर्ची के भीतर आया था। उन पर मामला दर्ज किया गया है। अमीराकदल में भाजपा उम्मीदवार हिना भट पर एक मतदान केंद्र पर चुनाव अधिकारी को चांटा मारने का आरोप लगा है। हालांकि उन्होंने इससे इनकार किया है। उनका आरोप था कि अधिकारी मतदान में धांधली करा रहा है। इस पर मुख्यमंत्री उमर ने ट्वीट किया, ‘धारा-370 खत्म किए जाने पर बंदूक उठा लेने की धमकी देने वाली हिना ने चुनाव अधिकारी को चांटा मार दिया है। बहुत अच्छा।’
आगे की स्लाइड में देखें मतदाताओं की PHOTOS