पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाता की प‍िटाई मामले में भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ FIR दर्ज

मतदाता की प‍िटाई मामले में भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ FIR दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर विधानसभा के चौथे चरण के लिये मतदान के दौरान शोपियां जिले में मतदान केंद्र पर एक मतदाता की कथित रूप से पिटाई करने के मामले में भाजपा के उम्मीदवार जावेद अहमद कादरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सूत्रों के मुताबिक जिले के मूचवाड स्थित एक मतदान केंद्र के भीतर वोट डालने आये एक व्यक्ति की कादरी ने चुनाव कर्म‍ियों की मौजूदगी में पिटाई कर दी। इस मामले में कादरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
दूसरी तरफ कादरी ने कहा कि वह मतदाता बिना वोटरस्लिप के मतदान केंद्र में घुस आया था। जिसका उन्होंने विरोध किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पीपुल्स डेमोक्रेटिक प्रंट और नेशनल कांप्रेंस के लोग चुनाव में गफलत पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमंग नरूला ने बताया कि चुनाव आयोग ने अमरिया कडाल विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हीना भट्ट द्वारा चन्नापोरा मतदान केंद्र पर ड्यूटी पर तैनात चुनाव अधिकारी को थप्‍पड मारे जाने की घटना की जांच के आदेश दिए हैं।